विशेष गहन पुनरीक्षण

मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कैंप में पहुंचे पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी गंभीरता से कार्य करें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कैंप में पहुंचे पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  नीलांबर-पीतांबरपुर के पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सभागार में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप का उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस देश का निवासी है और पात्र है, तो उसका नाम किसी भी हाल में मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए.वहीं, जो व्यक्ति पात्र नहीं है अथवा बाहरी होने की पुष्टि होती है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाए.इसके लिए एक टीम भी बनी हुई है जो इस प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करेंगे |

उन्होंने बीएलओ को दस्तावेजों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर नियमानुसार सत्यापन करने तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी गंभीरता से कार्य करें.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को लेकर भी निर्देशित किया गया.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में भाजपा ने निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का मनाया जश्न

संबंधित सामग्री

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख आयोजन स्थलों पर होगी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती व प्रभावी निगरानी

जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कोटखास में स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले करीब नौ माह से बंद पड़ी है.

पतरातू में PVUNL ने स्थानीय उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया

पतरातू में PVUNL ने स्थानीय उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया

प्रतिभागियों ने फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के संभावित उपयोगों, तकनीकी पहलुओं को समझने के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया

CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया सादर आमंत्रित