राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा रामगढ़ थाना का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
इस दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर बल दिया गया
- विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी.
- यातायात प्रबंधन को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था.
- अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े के विरुद्ध कार्रवाई.
- अपराध नियंत्रण एवं एंटी-क्राइम चेकिंग को प्रभावी बनाते हुए सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी.
- थाना क्षेत्र में पैदल गश्ती एवं पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश.
- महिला, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई.
- अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई.
इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया .
यह भी पढ़ें: जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन