वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: बरही, में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बरही में आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम में बरही विधायक सह पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, बरही बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, जीप सदस्य प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, पुस्तकालय सचिव कृष्णा प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग विभागीय प्रक्रिया है, लेकिन विमल जी ने बरही में अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग और जन सुलभ कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ी है. उन्होंने ज्वेलरी और बैंक लूटकांड जैसी चुनौतीपूर्ण घटनाओं का सफल उद्भेदन किया. निर्दोषों को न्याय दिलाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही.
यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का कल होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने खोया एकलौता चिराग