अगलगी

गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दर्जनभर से अधिक कुर्सियां और दराजयुक्त टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में साइकिल फिटिंग में लापरवाही! मॉडल स्कूल दुल्हडीह के क्लासरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: झारखंड सरकार की 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत साइकिल वितरण के दौरान गांडेय प्रखंड के मॉडल स्कूल दुल्हडीह में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. साइकिल फिटिंग कर रहे कर्मियों की कथित लापरवाही से क्लासरूम में आग लग गई, जिससे दर्जनभर से अधिक कुर्सियां और दराजयुक्त टेबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि साइकिल फिटिंग के लिए स्कूल के चार कमरों को क्लस्टर के रूप में उपलब्ध कराया गया है. इसके बावजूद कर्मियों ने बरामदे में साइकिल के पार्ट्स बिखेर रखे हैं और परिसर में आग जलाकर भोजन बनाते हैं. आरोप है कि क्लासरूम में फेंकी गई अधजली बीड़ी से आग लग गई.

कक्ष से धुआं उठता देख शिक्षक और छात्र तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया.

घटना की सूचना प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के बीपीओ को दे दी गई है. स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस घटना के बाद साइकिल वितरण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: चौपारण थाना क्षेत्र के दनूवा घाटी में कंटेनर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.