NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और JPC जांच की मांग

neet-ug-paper-leak-congress-demands-education-mini

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और JPC जांच की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेस वर्ता कर बताए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 2024 में आयोजित NEET-UG परीक्षा में व्यापक अनियमितताएं और पेपर लीक का प्रकरण सा

neet-ug 2024 पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और jpc जांच की मांग

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेस वर्ता कर बताए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 2024 में आयोजित NEET-UG परीक्षा में व्यापक अनियमितताएं और पेपर लीक का प्रकरण सामने आया है. इस गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली और नीतियों पर कई सवाल खड़े किए हैं.
 
प्रदेश महासचिव ने बतया कि कांग्रेस कमेटी ने प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी हैं, जिनमें देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अविलंब इस्तीफा या उन्हें बर्खास्त करने की बात कही गई है. इसके साथ ही, पेपर लीक की इस घटना से प्रभावित हुए सभी पीड़ित छात्रों को उचित मुआवजा देने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन करने की पुरज़ोर वकालत की गई है. परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए विवादों में घिरी संस्था NTA को पूरी तरह समाप्त कर किसी अन्य विश्वसनीय सरकारी संस्था से आगामी परीक्षाओं को आयोजित कराने तथा इस पूरे काले कारोबार में शामिल कोचिंग माफियाओं पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है.

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पूरे विषय को बेहद गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ उठाया है तथा उन्होंने पीड़ित NEET अभ्यर्थी प्रदीप नैनवाल के परिवार से मुलाकात भी की है. राहुल गांधी का स्पष्ट मानना है कि पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा की विफलता नहीं है, बल्कि यह देश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सुनहरे सपनों को पूरी तरह से तोड़कर रख देता है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वर्तमान मोदी सरकार पूरी तरह से छात्र विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है, जिसमें मेधावी युवाओं और उनकी प्रतिभा के सम्मान की कोई जगह नहीं बची है. प्रेस वार्ता के माध्यम से यह संकल्प दोहराया गया है कि जब तक केंद्र सरकार इन गंभीर विषयों को पूरी संवेदनशीलता के साथ स्वीकार नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं और छात्रों के हितों के लिए चुप नहीं बैठेगी. राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक इस अन्याय के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई जारी रहेगी ताकि किसी भी छात्र और नौजवान के उज्ज्वल भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न किया जा सके.

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री व सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में कराया गया भर्ती, खतरे से बाहर
 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य