बरवाडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को...

National Pulse Polio Campaign 2026 launched in Bar

बरवाडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा

5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए रविवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत की गई.

बरवाडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा

प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए रविवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत की गई. अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है.समुदायिक स्वास्थ्य बरवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र छिपादोहर,मण्डल,सैदुप,केचकी,मुरु,चुंगरु,लात आयुर्वेदिक अस्पताल बरवाडीह,बेतला सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है. 

यह अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून तक तीन दिनों तक चलेगा. 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे.अभियान को सफल बनाने के लिए बरवाडीह क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी ट्रांजिट टीम के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है.स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: डुमरी प्रखंड प्रमुख ने पल्स पोलियो दिवस का फीता काटकर किया शुभारंभ 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य