न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बहरागोड़ा के माटीहाना फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर जाने के क्रम में शांकरी नामक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक एक छोटा कार ( संख्या WB 02 AC 6503) कोलकाता से जमशेदपुर जा रहा था उसी कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके सड़क के दूसरे छोर पर चला गया. इसी क्रम में सामने आ रहे शांकारी बस का ड्राइवर ने कार से अपने बस को बचाने के लिए फ्लाईओवर पर टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद बस के अंदर अफरा तफरी मच गई. थोड़ी देर तक लोग कुछ समझ नहीं पाए की आखिर क्या हुआ है. कुछ देर बाद लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर बहरागोड़ा के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दलबल लेकर मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. इस हादसे में बस में सबार सभी व्यक्ति को आंशिक चोट पहुंची है. वही कार पर सवार व्यक्तियों को भी चोट पहुंची है.कार पर सवार नील चंद्र मंडल (उम्र 48), पत्नी सुतापा मंडल(उम्र 40),बेटा आदित्य मंडल(उम्र 10)बहन सुजाता विश्वास (उम्र 40), बस यात्री अनिल गायन (उम्र 45) को डॉ सुराई मांडी एवं उनकी टीम ने स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया.सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई.
जानकारी के अनुसार कार पर सवार चार लोग कोलकाता से जमशेदपुर जा रहे थे. मटिहाना के समीप कार का टायर ब्लास्ट कर गया.कार अनियंत्रित होकर सड़क का डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही बस में जाकर टकराया.
यह भी पढ़े: डीएवी 12वीं के छात्र द्वारा बनाया गया चश्मा, नेत्रहीनों के लिए बनेगा सुरक्षा की लाठी