न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनामी और टॉप माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार करने में झारखंड पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है. पुलिस ने मिसिर बेसरा धनबाद जिले से गिरफ्तार किया है. मिसिर की गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. मिसिर बेसरा को गिरफ्तार करने के बाद आज पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आईजी ऑपरेशन नरेंद्र सिंह ने इसकी विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मिसिर बेसरा जहानाबाद जेलब्रेक कांड का मास्टरमाइंड था. उस पर 175 कांड दर्ज है. पुलिस के मुताबिक भी सिर्फ बसेरा झारखंड में नक्सलवाद की आखिरी कील के रूप में था. इसलिए उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह के अनुसार, बस एक बड़ा नक्सली असीम मंडल बचा हुआ है. मिस्र बेसरा के साथ मोछू और गौरव कल पकड़े गए थे. पोलिट ब्यूरो सदस्य तीन एक-47 राइफल के साथ पकड़ा गया लेकिन पुलिस को एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी.
यह भी पढ़ें: JPSC, JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती विवाद पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग