कर्मा पूजा 

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

By : Rani Thakur
कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विकाश कुमार/बाढ़:
बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना अंतर्गत भाई बहन समेत ग्यारह लोग गंगा नदी में डूबने लगे, जिनमें से चार को बचा लिया गया वहीं सात डूब गए, वहीं एक युवक का शव बरामद हुआ है।

बाढ़ थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस घाट में कर्मा धर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन करने आए तीन युवक डूबने लगे, जिनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, वहीं दो युवक गंगा नदी में डूब गए। डूबे दोनों युवक की पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10 वर्ष) पिता प्रेम पंडित और सुजीत कुमार (15 वर्ष) पिता बबलू चौधरी के तौर पर हुई है।

पूजा देवी ने बताया कि वह अपने बेटे को मूर्ति विसर्जन के लिए भेजी थी उसके पिता पीछे से गंगा घाट जा रहे थे, इसी दौरान युवक का दोस्त भी मूर्ति विसर्जन के लिए आया हुआ था। मूर्ति विसर्जन के बाद उसने उसे स्नान करने के लिए कहा और सभी एक साथ स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान तीन युवक डूबने लगे जिनमें से एक को बचा लिया गया लेकिन उनका बेटा पीयूष डूब गया।

अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि दो युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। स्थानीय गोताखोर मौके पर दोनों युवक की खोजबीन कर रहे हैं।

वहीं अथमलगोला थाना अंतर्गत उस्मानपुर के वार्ड नंबर 9 में भाई बहन कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान डूब गए, दोनों की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है।

बख्तियारपुर थाना अंतर्गत चंपापुर गांव के नजदीक गंगा नदी में कर्मा धर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन करने गए छः युवक डूबने लगे। जिनमें से तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन डूब गए। जिसमें से एक का शव मिला है बाकी दो युवक की तलाश की जा रही है।

मृतक युवक की पहचान देदौर गांव के बबलू बगीचा निवासी साहिल कुमार पिता रामेश्वर मोची के तौर पर हुई है। डूबे दो युवक गोलू कुमार पिता अनिल कुमार, दूसरा बलवीर कुमार पिता निर्मल मोची हैं। बलबीर कुमार एक ही भाई था। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि छः युवक मूर्ती विसर्जन करने गए थे। एक युवक का शव बरामद हुआ है दो युवक की तलाश की जा रही है, अंचलाधिकारी को मामले की सूचना दी गई है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

 

संबंधित सामग्री

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत दो गिरफ्तार 

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत दो गिरफ्तार 

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया।