करमा पर्व

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

By : Dipali Kumari
धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कल मंगलवार रात प्रकृति एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक करमा पर्व पूरे उत्साह ,श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला. गांवों के अखाड़ों से लेकर घर-आंगन तक करमा पर्व की रौनक बनी रही.

करमा पर्व को लेकर लोगों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी. शाम होते ही करम डाली को विधि-विधान के साथ काटकर घरों के आंगन तथा विभिन्न अखाड़ों में स्थापित किया गया. इसके बाद रात में करम डाली के चारों ओर बहनों एवं श्रद्धालुओं ने बैठकर पूजा-अर्चना की. बहनों ने करम राजा की पूजा कर अपने भाइयों के सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की. 

विभिन्न अखाड़ों में पहान-पुजारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार करम डाली की पूजा-अर्चना कराई. वहीं घरों के आंगन में स्थापित करम डाली की पूजा आचार्यों द्वारा विधिवत कराई गई. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को करमा पर्व से जुड़ी कथा एवं इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के बारे में बताया गया. पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद अखाड़ों में रातभर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलता रहा. मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियों के साथ महिला-पुरुषों ने सामूहिक रूप से नृत्य किया. पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने करमा गीतों के साथ पर्व की खुशियां मनाईं. इस दौरान गांवों का माहौल पूरी तरह उत्सवी नजर आया. 

करमा पर्व को प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. पर्व के माध्यम से लोग प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देते हैं. वहीं बहनें करम देवता से अपने भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करती हैं. 

आज बुधवार सुबह पूजा-अर्चना और रातभर चले उत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम डाली को पास के नदी, तालाब एवं जलस्रोतों में विसर्जित किया. और अपने-अपने घरों में धुस्का, पुआ-पकवान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों लुप्त उठाया. इसी के साथ क्षेत्र में मनाया गया करमा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

संबंधित सामग्री

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ 

झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ 

नए जजों के आने के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट में जजों को कुल संख्या 16 हो गयी है. तीन नियुक्तियों के बाद अब भी 9 पद रिक्त हैं.

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.

भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

महिला को धक्का मारने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए थे, लेकिन जब तक लोग उन्हें पकड़ पाते  दोनों युवक बाइक लेकर भुरकुंडा थाना की ओर भाग गए.