नाबालिग के साथ जंगल ले जाकर दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ जंगल ले जाकर दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ जंगल ले जाकर दुष्कर्म मामला दर्जआरोपी गिरफ्तार

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबलिग किशोरी को जंगल ले जाकर रात में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते बुधवार की रात की बताई जा रही है. रविवार को पीड़िता ने गावां थाना में आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि बरमसिया निवासी नरेश तुरी का 19 वर्षीय बेटा मुकेश तुरी बुधवार शाम को घर के पास से उसे बहला फुसलाकर झाड़ियों की ओर ले गया. वहां जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जंगल की ओर उठाकर ले गया. जहां रात में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इससे उसकी शारीरिक स्थिति खराब हो गई और उसके प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्त्राव होने लगा. इसके बाद युवक ने जंगल से लाकर उसे अपने घर में अपनी मां के साथ रखा और फिर उसे सुबह घर भेज दिया. पीड़िता की ओर से गावां थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि

बुधवार को दिन में घर में कोई सदस्य नहीं था. माता-पिता मामा घर गए थे. उनके आने के बाद उसने आप बीती बताई और फिर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि मामले को रफा दफा करने को लेकर गांव में पंचायत भी की गई. गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है.  प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट और मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत की दो सड़कों का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन