नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड गांव के समीप बुधवार देर शाम लगभग 5:30 बजे एक मारुति वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया.
घायल युवक की पहचान बोकारो निवासी 26 वर्षीय शुभम् कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें: देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान