बोकारो की कथारा कोलियरी में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में अधिकारी और JMM नेता गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
बोकारो की कथारा कोलियरी में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में अधिकारी और JMM नेता गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
झारखंड के कोयला क्षेत्रों में कथित भ्रष्ट गठजोड़ का एक और मामला उजागर हुआ है. कथारा कोलियरी में अधिकारियों और मजदूर संगठन से जुड़े लोगों द्वारा कर्मचारियों और उनके परिजनों से अवैध वसूली किए जाने के आरोपों के बीच CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान और झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM से जुड़े नेता शमशुल हक शामिल हैं, जो बोकारो जिला कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ-साथ हिंद मजदूर किसान पंचायत के क्षेत्रीय सचिव भी बताए जाते हैं.

पहले से ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी CBI
CBI की धनबाद टीम पहले से ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी. टीम ने दिनभर कोलियरी कार्यालय के आसपास निगरानी की और जैसे ही शाम को कथित रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की गई और बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए धनबाद ले जाया गया. 

CBI ने बिछाया जाल, नेटवर्क का भंडाफोड़
बताया जा रहा है कि इस मामले की शुरुआत सुरेश किस्कू की शिकायत से हुई. उनके पिता कालू मांझी वर्ष 2024 में कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद बकाया भुगतान पाने के लिए सुरेश किस्कू को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे. आरोप है कि इस दौरान उनसे अवैध धन की मांग की जा रही थी. रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्होंने CBI से संपर्क किया. प्रारंभिक जांच के बाद CBI ने जाल बिछाया और कथित रिश्वतखोरी में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया.

ये भी पढ़ें-  सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
 
संबंधित सामग्री

सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

सिर्फ दोपहर में पीड़ित के घर जाना हत्या का सबूत नहीं: झारखंड HC ने उम्रकैद के आरोपी को दी जमानत

झारखंड हाईकोर्ट ने लोहरदगा के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गुलाम गौश अंसारी को राहत दी है.

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर DC ने मांगा स्पष्टीकरण, e-KYC की खराब प्रगति पर नाराजगी; अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

गढ़वा जिले में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता व सुधार को लेकर गढ़वा DC पीएन मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

14 सितंबर को युवती बिना बताए दिल्ली से निकली थी, काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था