प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह पंचायत सचिवालय के सामने क्रिसमस पर्व को लेकर बधाई वाला बैनर लगाए जाने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बैनर लगाया जा रहा था. घायल युवक की पहचान पलामू जिले के पथरा निवासी शिवपूजन साव के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंटू कुमार, ड्रेसर कुंदन कुमार तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बैनर लगाने के दौरान एहतियात बरतने को लेकर सवाल उठने लगे है.
यह भी पढ़े: इंदिरा चौक झरिया के होनहार राज ताँती का SSB में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल