बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरुद्ध लोहरदगा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरुद्ध लोहरदगा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरुद्ध लोहरदगा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: आज  को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में शिवप्रसाद पेट्रोल पम्प, पावरगंज, लोहरदगा में पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सभी अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों, प्रखण्ड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आम लोगों की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर बनी हुई है. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब, मजदूर, किसान, छात्र एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है.

प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन आज हर वर्ग महंगाई और आर्थिक बोझ के नीचे दब चुका है. पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई की मार, नहीं सहेंगे यार”, “पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम वापस लो”, “जनविरोधी भाजपा सरकार होश में आओ” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, नूर महम्मद, जिला महासचिव सदरुल अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, मुस्ताक अहमद, BLA मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता, संगीता उराँव, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत, तनवीर गौहर, सत्यदेव भगत, यूनुस अंसारी, अनिल उराँव, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, NSUI जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, सेवादल जिलाध्यक्ष शम्भू प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष महताब आलम, हामीद अंसारी, रामदेव उराँव, किशोर साहू, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, रुस्तम अंसारी, युवा जिला उपाध्यक्ष अनीमा कुजूर, जावेद खान, मुराद अली, मांझ अंसारी, परमेश्वर उराँव, परवेज आलम, खुद्दी मांझी, अर्जुन सिंह खेरवार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: निर्माणाधीन साइलो प्रोजेक्ट में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया गया काबू

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित