संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कोटखास, गोपालगंज, कुराइन पतरा एवं गांधी चौक होते हुए पुनः थाना पहुंचा.
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया.
एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 ने कहा कि त्योहार को लेकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है.मौके पर एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय सहित थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे
यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर बेरमो में फ्लैग मार्च, बीडीओ और थाना प्रभारी ने संभाली कमान