India Book of Records में दर्ज हुई इशांक की उपलब्धि, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ...

India Book of Records में दर्ज हुई इशांक की उपलब्धि, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यालय में किया सम्मानित

इशांक ने कहा - ओलंपिक जीतना है लक्ष्य

india book of records में दर्ज हुई इशांक की उपलब्धि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यालय में किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
समुद्री तैराकी के क्षेत्र में मात्र 7 वर्ष की आयु में 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर की ऐतिहासिक तैराकी कर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले रांची के नन्हें तैराक इशांक सिंह ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इशांक को India Book of Records द्वारा प्रदान किए गए Open Water Swimming 2026 प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया.

इस अवसर कर संजय सेठ ने कहा कि यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण है, क्योंकि India Book of Records देश की प्रतिष्ठित संस्था है, जो असाधारण प्रतिभाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करती है. रांची के इस होनहार बेटे का नाम इस प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में दर्ज होना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए इतनी कम उम्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना इशांक की कठिन मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचायक है. कार्यक्रम के दौरान इशांक ने पत्रकारों से कहा कि उसका लक्ष्य अगले ओलंपिक में सबसे कम उम्र का तैराक बनकर भारत के लिए पदक जीतना है. उसका यह संकल्प खेल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और अद्भुत आत्मविश्वास को दर्शाता है.

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया "खेलिए, खिलिए और खिलखिलाते रहिए" का प्रेरणादायी मंत्र आज देश के बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है. इशांक जैसी प्रतिभाएं इसी सकारात्मक सोच और प्रोत्साहन का जीवंत उदाहरण हैं, जो असंभव को संभव करने का जज्बा रखती हैं. यह सम्मान केवल इशांक सिंह का नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों के सपनों, संघर्ष और परिश्रम का सम्मान है, जो किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं. रक्षा राज्य मंत्री ने  इशांक और उसके परिवार को भरोसा दिलाया है कि ओलंपिक तक की उसकी यात्रा में हरसंभव सहयोग और समर्थन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 39 प्रस्ताव पारित 

 

संबंधित सामग्री

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

झारखंड

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

झारखंड

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

झारखंड

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च