न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे यार्ड में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के आसपास एक संदिग्ध जंगली जानवर दिखाई दिया. शुरूआती तौर पर इसे तेंदुआ बताया जा रहा हैं. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. वहीं इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले एक रेलकर्मी और आरपीएफ जवान की नजर रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे इस जानवर पद पड़ी. बताया जा रहा है कि दोनों ने रेल इंजन से ही उसका वीडियो बनाया. वीडियो में जानवर तर्कक के किनारे चलता दिखाई दे रहा हैं. हालंकि कुछ देर बाद वह आसपास के जंगलों की ओर चला गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया. रेलवे यार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया हैं. साथ ही पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई हैं. मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई थी. डीएफओ सवा आलम अंसारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम टाटानगर रेलवे यार्ड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं. रेलवे यार्ड के आसपास के क्षेत्र में मेकिंग के माध्यम से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई. वहीं कुछ जगहों पर ट्रैप कैमरा भी लगाया गया है ताकि उसका लोकेशन पता लगाया जा सके. हालांकि डीएफओ ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखा रहा जानवर जरुरी नहीं कि तेंदुआ ही हो. उनके मुताबिक, वीडियो में उसकी चाल और आकार देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि कोई वाइल्ड जंगली बिल्ली भी हो सकती है, जो दिखने में काफी हद तक तेंदुए जैसी लगती हैं.
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के सांगली में दर्दनाक हादसा, मंदिर परिसर में दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत