नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला किया है. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के ऊपर संविधान और लोकतंत्र के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि हेमंत सोरेन जी के लिए संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देना शोभा नहीं देता. उनके अनुसार, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई असंवैधानिक कार्य किए हैं, जैसे खनन लीज लेकर पद का दुरुपयोग करना, जांच एजेंसियों के विधिसम्मत नोटिस की अवहेलना करना, राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मामलों में फंसाना और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की पैरवी के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक जाना. उनका कहना है कि ये सभी कार्य हेमंत सोरेन की संविधान विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में अक्टूबर 2024 में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि चुनाव अक्टूबर 2024 की पुरानी मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने की तैयारी है. बाबूलाल मरांडी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 के बाद मतदाता सूची में दर्ज हुए या दूसरी जगहों से स्थान परिवर्तित किए लाखों मतदाता नगर निकाय चुनाव में मतदान या प्रत्याशी बनने से वंचित रह जाएंगे. यह लोकतंत्र की भावना के बिल्कुल विपरीत है और युवा मतदाता अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़े: झारखंड मुक्ति मोर्चा का मेयर उम्मीदवार तय, सुजीत विजय आनंद कुजूर पर बनी सहमति
 
संबंधित सामग्री

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल