विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर लखनलाल महतो को सम्मानित किया गया. दरअसल यह सम्मान समारोह ओडीशा के पूरी में आयोजित इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (एटक) के राष्ट्रीय सम्मेलन में लखनलाल महतो को अतिरिक्त महासचिव का पद सौंपा गया है. पूरी में सम्पन्न हुए दो दिवसीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद मजदूरों में हर्ष का माहौल बना हुआ है.
सम्मान समारोह कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के शाखा सचिव पप्पू लाला के द्वारा किया जबकि संचालन चन्द्रशेखर झा के द्वारा किया गया. जंहा मजदूरों ने लखनलाल महतो को सर्वप्रथम फुलों का हार पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट देकर अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए. जंहा चंद्रशेखर झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लखन लाल महतो को अतिरिक्त महासचिव का पद सौंपा गया जिससे संगठन तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ मजदूरों की समस्याओ को और मजबूती के साथ उठाया जायेगा. लखनलाल महतो ने उक्त सम्मान समारोह के लिए यूनियन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जो दायित्व सौंपा उसके लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया. आगे उन्होंने कहा कि पद के रूप में जो दायित्व सौंपा गया. उनके उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
मौके पर जोनल सचिव नवीन कुमार विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, विश्वनाथ महतो ,पूरन महतो , मथुरा सिंह यादव, बलराम नायक, वी महतो ,जवाहर यादव, जितेंद्र दुबे ,सुजीत कुमार घोष , देवाशीष रजवार, कृष्णा राम ,जितेंद्र ,किशोर महतो ,रामेश्वर गोप ,शशि भूषण ओहदार ,विनोद कुमार झा अनिल कुमार रजवार, खुबाली मंडल ,विक्रम कुमार ,विक्की कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे
यह भी पढ़ें: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लेस्लीगंज पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च