कोतवाली ASP निखिल राय ने संभाला पदभार, DSP प्रकाश सोय से लिया चार्ज... कहा- ड्रग्स के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

By : Ark Sahuliyar
कोतवाली ASP निखिल राय ने संभाला पदभार, DSP प्रकाश सोय से लिया चार्ज... कहा- ड्रग्स के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कोतवाली एएसपी के रूप में निखिल राय ने पदभार संभाल लिया है. उन्होंने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी ली. पदभार ग्रहण करने के बाद एएसपी निखिल राय ने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता शहर में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण होगी. उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और मजबूत करते हुए आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया जाएगा. 

रांची के कोतवाली थाना, हिंदपीढ़ी, सुखदेव नगर, डेली मार्केट और पंडरा ओपी क्षेत्र में नए एएसपी के रूप में निखिल राय ने कमान संभाल ली है. पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने डीएसपी प्रकाश सोय से चार्ज लिया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली. इस मौके पर एएसपी निखिल राय ने कहा कि शहर में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अपराध पर नियंत्रण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बोकारो की कथारा कोलियरी में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में अधिकारी और JMM नेता गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

SIR पर रार! पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता का मांगा हिसाब, कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांगा

चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो, केंद्र और आयोग दें जवाब - केएन त्रिपाठी

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने शुरू किया आंदोलन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य 

राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

चेटर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

14 सितंबर को युवती बिना बताए दिल्ली से निकली थी, काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई