प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान

प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान

प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा कुत्तों ने किया हमला ग्रामीणों ने बचाई जान

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया. वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा. इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया. भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा. वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई. ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की. स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: मांडर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा ब्लड बैंक: शिल्पी नेहा तिर्की

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

झारखंड

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड के पास मारुति वाहन पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

झारखंड

देवरी केगरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, पोल से तार गिरने पर ग्रामीण परेशान

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

झारखंड

एसपी कुमार गौरव ने मुख्य धारा में लौटे 9 नक्सली और उनके परिजनों से बैठक कर किया सीधा संवाद

मुख्य धारा में लौटे नक्सलियों को मिला सरकार का साथ, बदल रही तकदीर और जिन्दगी

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की जताई आशंका