न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आज भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति की अहम बैठक हो रही हैं. इस बैठक में 12 जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया हैं. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन कर रहे हैं. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो रही हैं. बैठक में SIR को लेकर चर्चा हो रही हैं. बता दें कि, कल साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदग्गा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि SIR के दौरान कार्यकर्ता अपने वोटर को जागरूक कर सकेंगे.