न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार ने जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा के लिए कटऑफ तिथि अब 1 अगस्त 2022 निर्धारित की जाएगी. इस फैसले से उन हजारों युवाओं को फायदा मिलेगा, जो पूर्व निर्धारित तिथि के कारण आवेदन करने से वंचित रह गए थे. हालांकि छात्र संगठनों की ओर से कटऑफ डेट अगस्त 2018 करने की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार ने फिलहाल 1 अगस्त 2022 को ही मान्य तिथि के रूप में तय किया हैं.
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने वर्ष 2023 तक कटऑफ तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, सरकार ने इस प्रस्ताव को अभी स्थगित कर दिया है और फिलहाल 1 अगस्त 2022 की तिथि को लागू करने का निर्णय लिया हैं. बता दें कि, जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी हैं.
यह भी पढ़े: ओरमांझी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, 15 हजार लीटर से ज्यादा स्पिरिट जब्त