Jharkhand Weather Update: चक्रवाती टर्फ से बदला मौसम का मिजाज, 16 सितंबर तक तेज ...

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती टर्फ से बदला मौसम का मिजाज, 16 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट जारी

 jharkhand weather update चक्रवाती टर्फ से बदला मौसम का मिजाज 16 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना imd का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
देश के कई भागों में सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी  मानसून का असर जारी है.  कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं. वहीं, कुछ इलाकों में अब भी उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं. अगले 24 घंटों के लिए  मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश के साथ- साथ तेज हवा चलने और वज्रपाल को लेकर चेतावनी दी हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज से 16 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी. आज से ओडिशा में, जबकि 12 से 16 सितंबर तक उत्तर पूर्वी भाग (अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में) और 13 से 16 सितंबर के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की प्रबंल संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के वजह से पूर्वी-मध्य भारत में तेज बारिश की संभावना है, जिसमें बिहार- झारखंड समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ अन्य राज्य शामिल हैं. 

16 सितंबर तक होगी तेज बारिश

 IMD के अनुसार, 11 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 11 से 14 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और बिहार में, 11 से 15 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है. 11 सितंबर को झारखंड में, 12 से 14 सितंबर तक विदर्भ में जबकि 11-12 सितंबर को ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में  बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पहाड़ी भागों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ हैं.
 
बदला झारखंड के मौसम का मिजाज 

राजधानी रांची समेत अलग-अलग जगहों पर कल मंगलवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती टर्फ गुजर रहा है. इसके अलावा दक्षिण ओड़िशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती टर्फ सक्रिय है. इससे झारखंड के कुछ इलाकों में हल्का असर पड़ सकता है. आकाश में बादल छाये रहने से उमस की स्थिति बन सकती है.

ये भी पढ़े- ऋषिकेश जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, 2 की मौत, 12 घायल

संबंधित सामग्री

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश