झारखंड में आंधी-तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील

झारखंड में आंधी-तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील

झारखंड में आंधी-तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मौसम में बीते दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं अब मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंडवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है. बताया जा रहा है कि झारखंड के मौसम में बड़ा फेरबदल होने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य में भारी आंधी-तूफान को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. 

मौसम विभाग का कहना है कि जून महीने की शुरुआत से आंधी-तूफान और हवा में नमी के साथ होगी. वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि राज्य में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हो सकते हैं. दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को झारखंड के कई प्रमुख जिलों में मौसम के खराब रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड के इन राज्यों में मौसम विभाग ने वज्रपात सहित आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि इस दौरान सभी कोई सुरक्षित स्थानों पर रहें और जरूरी न हो तो, बाहर न निकले. वहीं विभाग का यह भी कहना है कि कुछ जिलों में भारी तबाही की आशंका वाला तूफान आ सकता है. 

राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आगामी 3 जून तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम फिलहाल काफी सुहाना और आरामदायक बना हुआ है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 जून से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा, जिसके कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. हालांकि वातावरण में नमी बनी रहने के कारण लोगों को उमस का एहसास हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है. वहीं गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील भी की गई है.

यह भी पढ़ें: राजधानी में नशे में वाहन चलाया तो होगी सख्त कार्रवाई, दर्जनों गाड़ियों अब तक हुई जप्त
 
संबंधित सामग्री

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

झारखंड

खदान के जलभराव गड्ढे में युवक की मौत का मामला! प्रशासन ने जिम्मेदारों पर कसा शिकंजा, दो खनन पट्टाधारकों पर FIR

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

झारखंड

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिन हुआ था निधन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

बिहार

लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान का मिला भरोसा

प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म