अवैध जमाबंदी

चतरा: आम्रपाली कोल क्षेत्र में अवैध जमाबंदी का भंडाफोड़, ग्राम सभा में रद्द हुआ 42 एकड़ का प्रस्ताव

ग्रामीणों के इस कड़े कदम से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है. 

By : Dipali Kumari
चतरा: आम्रपाली कोल क्षेत्र में अवैध जमाबंदी का भंडाफोड़, ग्राम सभा में रद्द हुआ 42 एकड़ का प्रस्ताव

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में भूमाफियाओं के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. कुमडांग खुर्द में अंचल टीम द्वारा आयोजित ग्राम सभा में जाली दस्तावेजों के सहारे कराई गई 42 एकड़ जमीन की अवैध जमाबंदी को रद्द करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया गया है. ग्रामीणों के इस कड़े कदम से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है. 

ग्राम सभा में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुमडांग खुर्द के चोफाल क्षेत्र के साथ-साथ मगध-संघमित्रा कोल परियोजना में भी बड़े पैमाने पर फर्जी हुकूमनामा के जरिए अवैध जमाबंदी कराई गई है. इस खुलासे के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है. अधिकारियों ने फर्जीवाड़े की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जाली दस्तावेजों पर दावा ठोकने वाले किसी भी भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी. इस ग्राम सभा में सीसीएल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

इस भी पढ़ें: BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

संबंधित सामग्री

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. 

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.