Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: वोटों की गिनती जारी, सामने आने लगे परि...

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: वोटों की गिनती जारी, सामने आने लगे परिणाम.. जानें कहां किसने मारी बाजी

शहरी सत्ता का बड़ा फैसला आज

jharkhand nikay chunav result 2026 live वोटों की गिनती जारी  सामने आने लगे परिणाम जानें कहां किसने मारी बाजी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणामों का ऐतिहासिक दिन हैं. राज्य के कुल 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद सुबह 8 बजे से मतगणना जारी हैं. इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव आयोजित किए गए है और राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 काउंटिंग टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया हैं.

इस चुनाव में कुल 63.05% मतदान दर्ज किए गए है, जो कि 2018 के पिछली बार के 64.66% से थोड़े कम हैं. मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई. इस बार मतपत्रों में 'नोटा' का विकल्प नहीं रखा गया, यानी मतदाता को मैदान में मौजूद उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनना अनिवार्य था.


रांची नगर निगम चुनाव में बड़ा अपडेट

रांची नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 1 से नकुल तिर्की, वार्ड 2 से सविता कच्छप, वार्ड 13 से पवन तिर्की, वार्ड 19 से गीता कुमारी, वार्ड 25 से सुषमा राज, वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 48 से प्रदीप मिंज, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 49 से जमीला खातून और वार्ड 31 से नीरज कुमार ने जीत हासिल की हैं. 


सिमडेगा नगर परिषद चुनाव परिणाम 2026- वार्डवार अपडेट

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026 के तहत वार्डवार परिणाम लगातार सामने आ रहे है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया हैं. अब तक घोषित नतीजों के अनुसार वार्ड संख्या 12 से दीपक अग्रवाल विजयी घोषित किए गए है जबकि वार्ड संख्या 6 से सुनीता देवी ने जीत दर्ज की हैं. वहीं वार्ड संख्या 7 से बैजयंती माला (देवी) ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की. वार्ड संख्या 17 से चंदन डे विजयी रहे और वार्ड संख्या 8 से कुलदीप किंडो ने जीत अपने नाम की. 
इसके अलावा वार्ड संख्या 18 से रोसा केरकेट्टा को भी विजयी घोषित किया गया है तथा वार्ड संख्या 02 से ज्योति मनकी ने जीत हासिल कर समर्थकों में उत्साह बढ़ा दिया हैं. दूसरी ओर वार्ड संख्या 19 में सब्बी परवीन 175 वोटों से आगे चल रही है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा हैं. वहीं वार्ड संख्या 1 का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां प्रतिमा और जोसफा को बराबर 201-201 वोट मिले हैं. दोनों प्रत्याशियों ने परिणाम को लेकर री-काउंटिंग की मांग की है, जिसके बाद अंतिम फैसला पुनर्गणना के बाद ही स्पष्ट होगा. चुनाव परिणामों के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखा जा रहा हैं. सिमडेगा नगर परिषद वार्ड नंबर 13 से वार्ड पार्षद पद में मनोज कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की हैं.

यह भी पढ़े:  पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: वोटों की गिनती जारी, मेदिनीनगर मेयर पद के शुरुआती रुझान आए सामने

साहिबगंज से नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट

साहिबगंज जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत राजमहल नगर पंचायत और साहिबगंज नगर परिषद के वार्डवार परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. राजमहल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से राजकुमार मण्डल, वार्ड 2 से अनीता प्रसाद, वार्ड 3 से सन्नी कुमार साहा, वार्ड 4 से सोहरफुल बीबी तथा वार्ड 5 से मो. मारूफ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. वहीं वार्ड 6 से गीता बर्मन और वार्ड 7 से उज्जवल मण्डल ने जीत हासिल कर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया.
इसी तरह साहिबगंज नगर परिषद के भी वार्डवार नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वार्ड संख्या 1 से विनीता देवी, वार्ड 2 से सुशील भारतिया, वार्ड 3 से संजू देवी निर्विरोध, वार्ड 4 से रौशनी कुमारी, वार्ड 5 से बेबी खातून और वार्ड 6 से शेखर पासवान विजयी घोषित हुए. वहीं वार्ड संख्या 7 से सुनीता सिन्हा ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड संख्या 8 से रश्मि कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई. 


लातेहार नगर पंचायतन के परिणाम

लातेहार नगर पंचायत चुनाव 2026 के तहत मतगणना पूरी होने के बाद सभी वार्डों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं. नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के नतीजे सामने आते ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा हैं. प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से नसरुद्दीन अंसारी उर्फ बुखारी मियां विजयी घोषित किए गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 2 से सुगंधी देवी ने जीत दर्ज की, जो पूर्व वार्ड पार्षद बली पाठक की पत्नी हैं. वार्ड संख्या 3 से विमला देवी, वार्ड 4 से जयराम कपूर उर्फ पप्पू सरदार और वार्ड 5 से शब्बू प्रवीण ने अपने-अपने वार्डों में जीत हासिल की. वहीं वार्ड संख्या 6 से मनोज कुमार तथा वार्ड 7 से मनोज दास विजयी रहे. इसके अलावा वार्ड संख्या 8 से आशा देवी और वार्ड संख्या 9 से संयुक्ता कुंवर को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना हैं. 

यह भी पढ़े: सरायकेला ब्रेकिंग: आदित्य निगम के कई वार्डों के परिणाम घोषित, विजेताओं के नाम सामने आए

आदित्य निगम के कई वार्डों के परिणाम घोषित

सरायकेला जिले के आदित्यनगर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी हैं. इसी बीच वार्डों के परिणाम लगातार घोषित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. शुरुआती चरण में सात वार्डों के नतीजे सामने आ चुके है और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा हैं. वार्ड संख्या 1 से बनमली महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो विजयी रहीं, जबकि वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी ने जीत हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. वार्ड संख्या 4 में कड़ी टक्कर के बीच शुभम पांडे ने जीत हासिल की और समर्थकों का आभार जताया. वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी विजयी घोषित की गई. वहीं वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता ने चुनाव जीतकर अपनी पकड़ मजबूत साबित की. वार्ड संख्या 7 से परितोष बेज ने जीत हासिल कर चुनावी मुकाबले में बाजी मार ली.


महगामा, जामताड़ा, हजारीबाग और चाईबासा से जीत की तस्वीर साफ, कई वार्डों में नए पार्षद चुने गए

झारखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही अलग-अलग नगर पंचायत और नगर निगम क्षेत्रों से परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं. महगामा, जामताड़ा, हजारीबाग, चक्रधरपुर और चाईबासा में कई वार्डों के विजेताओं की तस्वीर स्पष्ट हो गई हैं.

महगामा नगर पंचायत के कई वार्डों में परिणाम घोषित
महगामा नगर पंचायत में मतगणना के बाद कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की हैं. वार्ड संख्या 5 से दिलीप रविदास विजयी घोषित हुए. वार्ड नंबर 7 से भीम ब्रह्म ने जीत हासिल की. वार्ड नंबर 1 से रॉकी जायसवाल ने बाजी मारी. वार्ड नंबर 12 से सावित्री देवी को जीत मिली. वार्ड नंबर 3 से निलेश सिंह विजयी रहे. इन परिणामों के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. 

जामताड़ा नगर क्षेत्र के कई वार्डों में नए पार्षद चुने गए
जामताड़ा नगर क्षेत्र में भी मतगणना के बाद अलग-अलग वार्डों से विजेताओं के नाम सामने आए हैं. पांडेडीह वार्ड नंबर 6 से संगीता दास वार्ड पार्षद निर्वाचित हुई. राजबाड़ी वार्ड नंबर 2 से सुनील बाउरी ने जीत दर्ज की. कायस्थ पाड़ा वार्ड नंबर 8 से हरनाथ गॉन वार्ड पार्षद बने. राजबाड़ी वार्ड नंबर 1 से विजय राउत विजयी रहे. श्रीरामपुर क्षेत्र से अजय सिंह ने जीत हासिल की. 

हजारीबाग नगर निगम में कई वार्डों के नतीजे घोषित
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में भी कई वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. वार्ड 21 से वसीम खान टिंकू विजयी हुए. वार्ड 20 से पामिता सिंहा ने जीत दर्ज की. वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री कृष्णा विजयी रही. वार्ड 7 से रीता नाथ ने जीत दर्ज की.

चक्रधरपुर और चाईबासा से अपडेट
चक्रधरपुर वार्ड नंबर 5 से गौतम रवानी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, औपचारिक घोषणा शेष हैं. चाईबासा वार्ड नंबर 11 से इनामुल हक ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है लेकिन आधिकारिक घोषणा होना बाकी हैं.

राज्य के विभिन्न नगर निकायों में मतगणना अभी जारी हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के बीच चरणबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किए जा रहे हैं. आने वाले घंटों में अन्य वार्डों के नतीजे भी सामने आने की संभावना हैं.


नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी

बुंडू नगर पंचायत और शहर के विभिन्न वार्डों में पहले राउंड की मतगणना शुरू हो गई हैं. वार्ड 1 के सभी बूथों की मतगणना सबसे पहले शुरू हुई. वहीं वार्ड 2 के बूथ नंबर 1 से 10 तक के मतों की गिनती की जा रही हैं. इसी क्रम में वार्ड 7, 13, 19, 25, 31 और 37 के सभी बूथों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. वार्ड 8 के बूथ 1 से 11, वार्ड 14 के बूथ 1 से 5, वार्ड 20 के बूथ 1 से 6, वार्ड 26 के बूथ 1 से 13, वार्ड 32 के बूथ 1 से 8, वार्ड 38 के बूथ 1 से 10, वार्ड 43 के बूथ 1 से 8 और वार्ड 49 के बूथ 1 से 12 की मतगणना भी पहले राउंड में शुरू हो गई हैं. इसके साथ ही बुंडू नगर पंचायत के सभी 16 बूथों में मतों की गिनती शुरू हो गई हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी की गई है और चुनाव अधिकारियों द्वारा तेजी के साथ मतगणना की जा रही हैं. शुरुआती रुझानों में मतों की गति काफी संतुलित नजर आ रही हैं.


किसकी होगी कमान?
राज्य में कुल 9 नगर निगम है, जिनमें मेयर और पार्षद पदों के लिए काउंटिंग की जा रही हैं. बड़ी नगर निगमों में शामिल हैं:

  • रांची नगर निगम
  • धनबाद नगर निगम
  • जमशेदपुर नगर निगम
  • चास नगर निगम (बोकारो)
  • देवघर नगर निगम
  • हजारीबाग नगर निगम
  • गिरिडीह नगर निगम
  • आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)
  • मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)

इन नतीजों से स्पष्ट होगा कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार की शहरी क्षेत्रों में लोकप्रियता कितनी है और भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कितना मजबूत हैं.


अध्यक्ष और पार्षद के लिए मुकाबला

झारखंड में 20 नगर परिषदों के लिए भी आज काउंटिंग हो रही हैं. इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए हैं. प्रमुख नगर परिषद गढ़वा, विश्रामपुर (पलामू), चतरा, झुमरी तिलैया (कोडरमा), मधुपुर (देवघर), गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम (जामताड़ा), चिरकुंडा (धनबाद), फुसरो (बोकारो), रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), कपाली (सरायकेला-खरसावां) हैं. 


नगर पंचायतों में भी कड़ी टक्कर

राज्य में कुल 19 नगर पंचायतों के लिए भी आज काउंटिंग हो रही हैं. इनमें बासुकीनाथ, बुंडू, हुसैनाबाद, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, मझिआंव, राजमहल, सरायकेला, नगर उंटारी, चाकुलिया, डोमचांच, बरहरवा, छत्तरपुर, धनवार, हरिहरगंज, बड़ी सरिया, महागामा शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में होली से पहले गर्मी की 'हॉट' एंट्री, बोकारो-चाईबासा का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा
 

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'