न्यूज़11 भारत
बेड़ों/डेस्क: झरिया के समीप सोमवार दरमियानी रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड जगुआर में तैनात एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमो महुआ टोली निवासी प्रकाश मिंज, पिता समुद्र उरांव के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी रात्रि करीब 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस एवं झारखंड जगुआर के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा गया, जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ अंतिम सम्मान दिया जाएगा तथा तत्पश्चात शव का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी. इस दुखद घटना पर शमसूल अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है. उन्होंने बताया कि दिवंगत जवान उनके पड़ोसी थे और उनके निधन से पूरा गांव स्तब्ध है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है. इसके अलावा दुख व्यक्त करने वालों में दिनेश उरांव, विनोद उरांव, राजा उरांव, महबूब अंसारी, अशोक उरांव, पिंटू राम, महफूज अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, सरफराज अंसारी, मुमताज अंसारी, सरवर अंसारी, रोजुद्दीन अंसारी आदि शामिल है.
यह भी पढ़े: लातेहार उपायुक्त ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की