न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड ही नहीं बिहार में इस समय तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की घटनाएं खूब हो रही हैं. तेज आंधी के कारण लगभग हर दिन कहीं न कहीं पेड़ और बिजली के खम्भों के गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं. मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में भी कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से बिजली लम्बे समय तब बाधित रही है. बीच-बीच में हो रही ओलावृष्टि लोगों के मन में उत्सुकता तो बढ़ा रही है, लेकिन इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि ओलावृष्टि का असर खेती-किसानी पर ज्यादा पड़ रहा है.
झारखंड को मौसम की बात करें तो मौसम विज्ञान विभाग (IMF) के अनुमान के अनुसार, राज्य में 18 मई तक अभी बारिश, गरज के साथ हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा. बारिश के असर से दिन में भी तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. आगे के दिनों में बारिश का असर झारखंड के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा देखने को मिलेगा. झारखंड के 12 जिलों के लिए आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज और गोड्डा के लिए यह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री का पिपरवार समिति ने किया स्वागत, प्रबंधन से जल्द होगी समस्याओं पर वार्ता