झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 19 साल पुराना विवाद खारिज.. औद्योगिक विवाद को माना 'बासी मामला'

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 19 साल पुराना विवाद खारिज.. औद्योगिक विवाद को माना 'बासी मामला'

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 19 साल पुराना विवाद खारिज औद्योगिक विवाद को माना बासी मामला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 19 साल पुराने औद्योगिक विवाद को खारिज करते हुए इसे "बासी मामला" करार दिया है. अदालत ने सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कर्मचारी की बहाली और बैक वेज देने का निर्देश दिया गया था. कंपनी ने सुबोध चंद्र गोराई को 24 जून 1982 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. उन पर वेतन राशि में हेराफेरी, मजदूरों को कम भुगतान करने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे.

बताया गया कि कर्मचारी ने करीब 19 साल बाद इस विवाद को उठाया था. सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि इतनी लंबी देरी के बाद विवाद को जीवित नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले को इतने वर्षों बाद उठाने के पीछे कोई ठोस और संतोषजनक कारण पेश नहीं किया गया. अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि कर्मचारी पहले कलकत्ता हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर चुके थे, जहां उनकी याचिका और अपील दोनों खारिज हो चुकी थीं. हाईकोर्ट ने माना कि इन महत्वपूर्ण तथ्यों को ट्रिब्यूनल से छुपाया गया था.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ट्रिब्यूनल की उस टिप्पणी को भी गलत ठहराया, जिसमें कहा गया था कि औद्योगिक विवाद कभी भी उठाया जा सकता है. अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून में अनिश्चितकाल तक विवाद जीवित रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती. अनुभा रावत चौधरी की वेकेशन बेंच ने फैसला सुनाते हुए कर्मचारी को किसी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया. इस फैसले से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को बड़ी राहत मिली है.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न 

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित