विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: पोटका में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखण लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से आज शुक्रवार को पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया व 11 करोड़ की लागत से बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का एक उद्घाटन से पूर्व एक भाग गिरने के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल संवेदक समेत अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई अन्यथा प्रखंड प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की घोषणा की है. इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जे एल के एम के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि मामला 2015 का है. आसनवनी पंचायत के कूदा पाल में सोना राम टुडू के जमीन पर मनरेगा योजना के तहत फर्जी तालाब निर्माण दिखाकर दो लाख की निकासी कर ली गई. इसी तरह 2020 _ 2021 में आम बागवानी योजना के तहत चार दिवारी से लेकर फलदार वृक्ष लगाए गए लेकिन बिचौलियों द्वारा फर्जी निकासी एक लाख 90 हजार की गई.जबकि मजदूरी आज भी बकाया है. मामला आसनवनी पंचायत के दीगर साईं का हैं..धरनार्थियों ने सरकारी योजनाओं में घोटाला का खुलासा करने की मांग उठाई तथा पोटका बी डी ओ अरुणा मुंडा को ज्ञापन सौंपा .पोटका बी डी ओ अरुण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को जिला स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में डाला जाएगा व उनके निर्देश के बाद संवेदक व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा जताया.
धरना प्रदर्शन में शामिल नेता
इस धरना प्रदर्शन में जे एल के एम नेता की ओर से भागीरथी हंसदा,शंकर भकत,बिमल महतो, बुद्धिनाथ मुर्मू,प्रेम मार्डी ,रामदास मुर्मू,राजा कालिंदी,गणपति करुआ, भरत सिंह,फनी महतो,पूनम महतो ,प्रमिला महतो,जालिम मार्डी,राजीव महतो ,विनोद स्वासी,दीपक महतो,रामप्रसाद महतो समेत पूरे कोल्हान के नेताओं ने भाग लिया.
यह भी पढ़ें: भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी