झारखंड बंद

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद का पाकुड़ में असर, भाजपा ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जिला मुख्यालय के बिरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद का पाकुड़ में असर, भाजपा ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पाकुड़ जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के आह्वान पर बुलाए गए झारखंड बंद का असर पाकुड़ जिले में भी देखने को मिला. जिला मुख्यालय के बिरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, वहीं बाजार की कई दुकानें भी बंद रहीं.

पाकुड़ के बिरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत और जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उनका कहना है कि जब छात्र कथित परीक्षा धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, तो उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

रूपेश भगत और हिसाबी राय ने छात्रों पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर झारखंड बंद के तहत पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि छात्रों के साथ कथित अन्याय और सरकार की दमनकारी नीति को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी.

इधर, भाजपा के सड़क जाम और प्रदर्शन के कारण पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई दुकानों के बंद रहने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर सरकार तत्काल वार्ता करे - करणी सेना

संबंधित सामग्री

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है.