अनोखी रैली

जमशेदपुर: अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी मामले के खिलाफ JMM नेताओं ने साधु-संतों के साथ मिलकर किया अनोखा प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जमशेदपुर: अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी मामले के खिलाफ JMM नेताओं ने साधु-संतों के साथ मिलकर किया अनोखा प्रदर्शन

अनवर शरीफ/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  झामुमो नेता बब्बन राय के नेतृत्व में अयोध्या के राम मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी मामले को लेकर साकची पुराना बस स्टैंड से अनोखी रैली निकली और उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. जहां इस रैली में भगवान श्रीराम, श्रीलक्ष्मण माता सीता, भगवान पवन पुत्र हनुमान, कई साधु-संत के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जहां रैली में शामिल सभी लोग उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए झामुमो नेता बब्बन राय ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, वही उत्तर प्रदेश की सरकार एवं केंद्र की भाजपा सरकार चंदा चोर को बचाने का प्रयास कर रही है. जहां भाजपा पूरे देश में भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का काम करती हैं, वहीं भगवान के घर से चंदा की चोरी करने वालों को सहयोग कर रही है. ऐसे में हम महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंप कर दोषियों एवं उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बसिया में ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.