न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: टेंडर कमीशन मामले में लंबे समय से जेल में बंद जहांगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने जहांगीर के लंबे समय से जेल में रहने के आधार पर जमानत दी है. जहांगीर आलम 7 मई 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं. मुख्य गवाहों की गवाही पूरी होने का भी कोर्ट में ग्राउंड बनाया गया. साथ ही सह आरोपियों को बेल मिलने का भी आधार दिया गया. इसी मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत मिल चुकी है.
मई 2024 में जहांगीर के फ्लैट से 32.20 करोड़ कैश बरामदगी का मामला सामने आया था. झारखंड हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.
यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चंदवा में भाजपा का प्रदर्शन, इंदिरा गांधी चौक करीब एक घंटे रहा जाम