लातेहार में साइंस सेंटर स्थापना की पहल तेज, जिप अध्यक्ष अनीता देवी ने जताया आभार

लातेहार में साइंस सेंटर स्थापना की पहल तेज, जिप अध्यक्ष अनीता देवी ने जताया आभार

लातेहार में साइंस सेंटर स्थापना की पहल तेज जिप अध्यक्ष अनीता देवी ने जताया आभार

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क:
जिले में साइंस सेंटर की स्थापना को लेकर झारखंड सरकार की पहल अब तेज हो गई है. इस संबंध में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा उपायुक्त लातेहार को पत्र प्रेषित कर उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.ज्ञात हो कि जिला परिषद उपाध्यक्ष लातेहार, अनीता देवी द्वारा पूर्व में ही इस महत्वपूर्ण विषय को उठाया गया था. 

उन्होंने गत वर्ष जुलाई माह में माननीय मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार को पत्राचार कर लातेहार में साइंस सेंटर की स्थापना की मांग की थी. इस पत्र की प्रतिलिपि तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निदेशक को भी प्रेषित की गई थी.साइंस सेंटर की स्थापना से क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक सोच एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास होगा. साथ ही यह केंद्र नवाचार, प्रयोगात्मक शिक्षा एवं विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 

इससे न केवल छात्रों की जिज्ञासा बढ़ेगी, बल्कि वे आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से भी बेहतर रूप से जुड़ सकेंगे.इस महत्वपूर्ण पहल के लिए अनीता देवी ने झारखंड सरकार के माननीय मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए लातेहार जिले को एक आधुनिक साइंस सेंटर की सौगात मिलेगी, जो क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: रांची के RMCH परिसर हनुमान मंदिर में की गई संध्या आरती, भैरव सिंह सहित बजरंग दल के लोग हुए शामिल

संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

झारखंड

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

झारखंड

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन