न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कल भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद ग्राउंडेड कर दी गई. विमान शाम करीब 6 बजे सुरक्षित रूप से रांची पहुंचा था. फ्लाइट में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया.
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान की रूटीन तकनीकी जांच के दौरान उसमें तकनीकी खराबी पाई गई. इसी बीच भुवनेश्वर जाने वाले यात्री विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें खराबी की जानकारी दी गई और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया.यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द कर उसमें जाने वाले यात्रियों को भुवनेश्वर भेजा गया.
एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नियमित जांच में तकनीकी कमी सामने आई. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एहतियातन फ्लाइट को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ें: चांडिल: गोल चक्कर के पास पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी