भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने की SIR को लेकर बैठक, निर्वाचन संबंधी प...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने की SIR को लेकर बैठक, निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति सभी को किया जागरूक

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने की sir को लेकर बैठक निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति सभी को किया जागरूक

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में हेरहंज, बालूमाथ एवं बारियातू प्रखंड के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं को SIR  के तहत निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे साथ ही जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष मोतिउर्रहमान, सेवादल जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने की.

प्रशिक्षण के दौरान बीएलए कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने बताया कि एसआईआर (SIR) में बीएलए को कैसे सतर्क रहना वो बताया गया साथ साथ उन्हें छूटे हुए वोटर को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से पुनः जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया एवम कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 ,7,8 एवं अन्य आवश्यक प्रपत्र के बारे में विस्तार से बताएं गया .अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर पंचायत और हर बूथ तक पहुंचकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा और राज्य में चल रही महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं.जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. चुनावों में जीत-हार काफी हद तक उनके कार्य और सक्रियता पर निर्भर करती है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीएलए को सशक्त और प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है.

कार्यक्रम के दौरान बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज के प्रखंड अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम का सफल संचालन बारियातू प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार एवं बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह बस स्टैंड में फिर बनेगी दुकानें, विस्थापित दुकानदारों को मिलेगा प्राथमिकता लाभ

संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

झारखंड

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

झारखंड

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन