पत्नी के सिर पर ईंट से मारकर हत्या मामले में मृतका के भाई ने हुसैनाबाद थाने में ...

पत्नी के सिर पर ईंट से मारकर हत्या मामले में मृतका के भाई ने हुसैनाबाद थाने में पांच लोगों पर करायी प्राथमिकी दर्ज

पत्नी के सिर पर ईंट से मारकर हत्या मामले में मृतका के भाई ने हुसैनाबाद थाने में पांच लोगों पर करायी प्राथमिकी दर्ज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी क़ो ईंट से सिर पऱ मारकर घायल कर दिया था जिसके बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतका की पहचान निराशा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी हैदरनगर थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी कुश सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. जो बच्चों के साथ हुसैनाबाद के अमन चैन मुहल्ला में भाड़े के रूम में रहती थी. मृतका के दो बच्चे हैं. 

शादी के बाद से ही दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई धर्मेन्द्र सिंह निवासी- रेवई गया, बिहार ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर बताया है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग मायके से पैसा लाने के लिए दबाव बनाते थे. इसको लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी. आवेदन में कहा गया है कि 11 अप्रैल 2026 को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसकी बहन के साथ फिर से मारपीट की जा रही है.

सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन के सिर पर गंभीर चोट थी तथा हाथ-पैर में भी जख्म के निशान थे. इसके बाद घायल अवस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. धर्मेन्द्र सिंह ने अपने आवेदन में पति कुश सिंह, देवर लव सिंह, सास राधा कुंवर समेत पांच पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है. वही पति कुश सिंह पुलिस के गिरफ्त मे पहले से ही है.

यह भी पढ़ें:  गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गोविंदपुर निवासी युवक की मौके पर मौत, हादसे में एक अन्य युवक घायल

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा