राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र के सासंग बारी मोड़ के समीप रविवार देर शाम टेंपो और i10 कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान राम सहाय उरांव (डांडिया, चंदवा), मुर्शीद आलम (पोचरा, लातेहार), शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर (आसना, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल).
डॉक्टरों के अनुसार शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर की स्थिति गंभीर है, जिसमें शंकर भगत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार टेंपो चंदवा से दरिया की ओर सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान सासंग बारी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका.
यह भी पढ़ें: जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल