झारखंड के सभी थानों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी होगी व्यवस्था

झारखंड के सभी थानों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी होगी व्यवस्था

झारखंड के सभी थानों में लगेंगे हाईटेक cctv कैमरे ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी होगी व्यवस्था

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस ने राज्यभर के थानों में हाईटेक CCTV कैमरे लगाने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है. इस परियोजना के तहत सभी 606 थानों को आधुनिक निगरानी प्रणाली से लैस किया जाएगा, जहां वीडियो के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा होगी. रांची के जगरनाथपुर थाना में मंगलवार को कैमरों की टेस्टिंग शुरू की गई. इस दौरान आईजी प्रोविजन मयूर पटेल, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और JAP-IT के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया.

फिलहाल ट्रायल के तौर पर रांची के नामकुम थाना, जगरनाथपुर थाना और ST-SC थाना में कैमरे लगाए जा रहे हैं. अधिकारियों द्वारा कैमरों की क्वालिटी के साथ माइक्रोफोन सिस्टम की भी जांच की जा रही है.

योजना के अनुसार राज्य के 606 थानों में कुल 8,854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. थाने का कोई भी हिस्सा निगरानी से बाहर नहीं रहेगा. मेन गेट, लॉकअप, कॉरिडोर, लॉबी, रिसेप्शन, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर कक्ष के अलावा वाशरूम के बाहर भी कैमरे स्थापित किए जाएंगे. पुलिस विभाग के मुताबिक कैमरों से रिकॉर्ड होने वाली ऑडियो-वीडियो फुटेज को 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की मनमानी को रोकना है.

यह भी पढ़ें- सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, कई पर्यटक फंसे... ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित