मनी लॉन्ड्रिंग

मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी बिंदेश्वर दांगी और  मनोज अग्रवाल की डिस्चार्ज याचिका पर हुई सुनवाई

याचिका पर बहस करने के लिए बचाव पक्ष ने कोर्ट से 15 दिनों का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया, अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को 

By : Ark Sahuliyar
मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी बिंदेश्वर दांगी और  मनोज अग्रवाल की डिस्चार्ज याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी बिंदेश्वर कुमार दांगी और  मनोज कुमार अग्रवाल की डिस्चार्ज याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों की याचिका पर बहस करने के लिए बचाव पक्ष ने कोर्ट से 15 दिनों का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया. बिंदेश्वर कुमार दांगी की याचिका पर 12 अक्टूबर और मनोज कुमार अग्रवाल की याचिका पर 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट की निर्धारित तिथि में दोनों पक्ष को बहस करने का निर्देश दिया.  

दोनों ने 28 जुलाई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से आरोप मुक्त करने का आग्रह किया है. मामले में ED ने जांच कर अंकित राज समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में दाखिल चार्जशीट की थी. ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि अंकित राज ने 2019 में अपने खनन लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध रूप से खनन जारी रखा. 

हाहारो, प्लांडु और दामोदर नदियों से अवैध रूप से रेत निकालना और बेचना रखा जारी. ईडी का आरोप है कि  सिंडिकेट ने अवैध काम के जरिए हुई कमाई को सफेद करने के लिए एक खास तरीका अपनाया. अवैध रूप से खनन की गई रेत को आरोपी अपने सहयोगियों के लाइसेंस प्राप्त यार्डों में भेज देते थे, और  वैध स्टॉक के साथ मिलाकर बेचते थे.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत 2 को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ/डीएसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट की संयुक्त कार्रवाई

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

घाघरा में मां की ममता ने दिलाया बेटे को सम्मान! मां ने खुद 3 लाख खर्च कर शहीद बेटे की प्रतिमा लगवाई

घाघरा में मां की ममता ने दिलाया बेटे को सम्मान! मां ने खुद 3 लाख खर्च कर शहीद बेटे की प्रतिमा लगवाई

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के कानों तक नहीं पहुंची पुकार, तब बेटे के सम्मान दिलाने के लिए खुद ही कमर कस ली<br/>