नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, हजारीबाग का युवक निकला असली मास्टरमाइंड.. पाकिस्तानी...

नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, हजारीबाग का युवक निकला असली मास्टरमाइंड.. पाकिस्तानी हैंडल से जुड़े है तार

नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा हजारीबाग का युवक निकला असली मास्टरमाइंड पाकिस्तानी हैंडल से जुड़े है तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली से सटे नोएडा के फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं. पुलिस जांच के अनुसार, यह घटना अचानक भड़का गुस्सा नहीं था बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया था. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि हजारीबाग का आदित्य आनंद बताया जा रहा है, जो एनआईटी जमशेदपुर का पूर्व छात्र हैं. आदित्य आनंद मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला हैं. बता दें कि, 13-14 अप्रैल 2026 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुए वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें, तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी.

पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी साजिश सिर्फ आदित्य आनंद की नहीं बल्कि बिहार निवासी ऑटो चालक रुपेश रॉय और मनीषा चौहान की भी हैं. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि आदित्य आनंद फरार है और उसकी तलाश में कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घटना से पहले ही योजना तैयार कर ली थी. वे 31 मार्च और 1 अप्रैल को नोएडा पहुंचे थे और 9-10 अप्रैल के बीच औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर मजदूरों को QR कोड स्कैन करवाकर कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए. इन्हीं ग्रुप्स के जरिए कथित रूप से भड़काऊ संदेश फैलाकर बड़ी संख्या में मजदूरों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया.
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं और भ्रामक वीडियो भी फैलाए गए. साइबर सेल की जांच में दो एक्स हैंडल 'अनुषी तिवारी' और 'मीर इलियास' की पहचान हुई है, जिनसे मजदूरों की मौत से जुड़ी झूठी खबरें प्रसारित की गई. पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच में इन खातों के संचालन में पाकिस्तान से कनेक्शन के संकेत मिले है, हालांकि इसकी विस्तृत जांच जारी हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी आदित्य आनंद के नाम पहले भी कई आंदोलनों में सक्रियता से जुड़ता रहा हैं. वर्ष 2020 में CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी उसकी मौजूदगी के संकेत मिले थे. पुलिस अब उसके डिजिटल नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान में जुटी हैं. फिलहाल नोएडा पुलिस ने फरार आदित्य की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं. पुलिस उन व्हाट्सएप ग्रुप्स के डेटा को भी खंगाल रही है, ताकि इस साजिश में शामिल अन्य स्थानीय चेहरों की पहचान की जा सके. प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें.

यह भी पढ़े: रांची में तीन साल की मासूम के साथ वैन चालक ने की अश्लील हरकत, शिकंजे में आरोपी ड्राइवर

 

संबंधित सामग्री

बरही में डायन-बिसाही के आरोप में दो पक्षों के बीच विवाद, थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी 

झारखंड

बरही में डायन-बिसाही के आरोप में दो पक्षों के बीच विवाद, थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी 

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा मामला, जेल में बंद 28 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा मामला, जेल में बंद 28 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

आधी रात लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

देश-विदेश

आधी रात लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

ट्रेजरी घोटाले पर सरकार सख्त, उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व वाली SIT करेगी जांच

झारखंड

ट्रेजरी घोटाले पर सरकार सख्त, उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व वाली SIT करेगी जांच

CID जांच और स्पेशल ऑडिट भी होगा

मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, दीपक साह अध्यक्ष बने

झारखंड

मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, दीपक साह अध्यक्ष बने