Jharkhand Weather: झारखंड में थमा ‘मोंथा’ का कहर, लौट आई धूप.. ठंड ने दी दस्तक

Jharkhand Weather: झारखंड में थमा ‘मोंथा’ का कहर, लौट आई धूप.. ठंड ने दी दस्तक

jharkhand weather झारखंड में थमा ‘मोंथा’ का कहर लौट आई धूप ठंड ने दी दस्तक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब लगभग खत्म हो गया हैं. बीते दो दिनों से जिस बारिश ने पूरे राज्य को भिगो रखा था, अब वही बादल छंट चुके है और आसमान में धूप का राज लौट आया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे झारखंड में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया गया हैं.

रांची समेत कई जिलों में साफ आसमान
राजधानी रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जैसे जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी बड़े जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई हैं. वहीं, गोड्डा में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि साहिबगंज और पाकुड़ में अब भी कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी हैं.

छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा तूफान अब विदर्भ के पूर्वी हिस्से और छत्तीसगढ़ के ऊपर कमजोर रूप में सक्रिय हैं. इसके असर से झारखंड की पश्चिमी सीमा, जैसे गढ़वा, पलामू, लातेहार, रांची और आसपास के इलाकों में शाम तक हल्की बारिश हो सकती हैं. हालांकि, यह बारिश अल्पकालिक होगी और दिनभर धूप खिली रहेगी. मौसम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है- जैसे ही सूरज ढलता है, ठंडी हवाएं कंपकंपी ला रही हैं. अब बिना स्वेटर या जैकेट के टू-व्हीलर चलाना मुश्किल हो गया हैं. शाम 4 बजे के बाद से ही तापमान तेजी से गिरता महसूस हो रहा हैं. लोग स्वेटर, शॉल और जैकेट निकालकर पहनने लगे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है यानी अब ठंड के मौसम की औपचारिक शुरुआत होने वाली हैं.

यह भी पढ़े: दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह को किया गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

बरही-गया रोड पर जाम का कहर, सिक्स लेन निर्माण बना लोगों की मुसीबत

झारखंड

बरही-गया रोड पर जाम का कहर, सिक्स लेन निर्माण बना लोगों की मुसीबत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाक़ात, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाक़ात, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा 

धुर्वा थाना क्षेत्र में सुसाइड मामले में SSP राकेश रंजन की कार्रवाई, आईओ लालमोहन पाण्डेय निलंबित 

झारखंड

धुर्वा थाना क्षेत्र में सुसाइड मामले में SSP राकेश रंजन की कार्रवाई, आईओ लालमोहन पाण्डेय निलंबित 

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

झारखंड

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

झारखंड

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने की पदयात्रा, चिलचिलाती धूप में 4 किलोमीटर तय किया पदयात्रा