राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल वासियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास होने वाला है. यहां लगभग 11 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद एक सौ 34 करोड़ रुपैया लागत से बोकारो थर्मल में बने लगभग दो किलोमीटर लम्बी ओवर ब्रिज पुल का उद्घाटन गुरुवार को होगा . इसकी जानकारी मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने दिए . उन्होंने बताए कि रेलवे के द्वारा ओवरब्रिज का गुणवत्ता का रिपोर्ट आ गया है और ओवरब्रिज पूरी तरह बन कर तैयार है गुरुवार को उद्घाटन कर इसे जनता के हवाले हर दिया जाएगा. जो बोकारो थर्मल के लोगों के लिए सौगात एवं राहत भरी होगा.
बता दे ओवरब्रिज नहीं रहने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में लोग घंटों जाम में फंसे रहते है. बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर जाने वाले डीवीसी कामगारों सहित मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. इस ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु भुमि पूजन तत्कालीन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान जेपी सिंह ने 25 फ़रवरी 2015 को किया था.
यह ओवरब्रिज 60 फिट चौड़ी है. जो कथारा बेड़ियां बस्ती कोनार नदी से सुरु होकर बोकारो थर्मल डिग्री कोलेज मैदान में उतारा गया है. इसके अलावे रेलवे गेट समीप से पुल का दो छोर बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर भी ले जाया गया है. ओवरब्रिज का निर्माण कार्य राइट्स, बीकेबि एवं डेको कंपनी संयुक्त रूप से करवाई हैं. बीकेबी कम्पनी के उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को ओवरब्रिज का उद्घाटन होगा जिसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है.कहे कि ओवरब्रिज का उद्घाटन 28 फरवरी 2026 को होने वाला था परन्तु गिरिडीह सांसद माननीय सीसी चौधरी के द्वारा रेलवे को पत्र लिख कर ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच की मांग किया गया था. जो 150 टन क्षमता का लोड टेस्ट करने के बाद पूरा हो गया.
यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में कल अकीदत के साथ मनाया जाएगा ईदुल अजहा, मस्जिदों, ईदगाहों व मदरसों में होगी विशेष नमाज