सीएसआर की बदहाली: घाघरा के प्याऊ सूखे, हिंडालको और प्रशासन बेखबर

By : Admin
सीएसआर की बदहाली: घाघरा के प्याऊ सूखे, हिंडालको और प्रशासन बेखबर

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में वर्षों पहले सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मद से बनाए गए प्याऊ अब पूरी तरह से बेकार हो चुके हैं. देवाकि बाबा धाम, आदर बाजार टांड़, मलगो और सारंगों जैसे प्रमुख स्थानों पर बने ये प्याऊ आज सूख चुके हैं. न टंकी में पानी है, न नलों से बूंद गिरती है.

ग्राम सभाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कई बार इन प्याऊओं की मरम्मत की मांग उठाई, लेकिन आज तक न तो कंपनी हिंडालको ने कोई पहल की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जब कंपनी इलाके के खनिज और संसाधनों का दोहन कर करोड़ों कमा रही है, तो उसका दायित्व बनता है कि वह जनहित के कार्यों की नियमित देखरेख भी करे. पर हकीकत यह है कि निर्माण के बाद से इन प्याऊओं की कभी मरम्मती नहीं की गई. पाइप जाम हैं, नल टूटे हैं और कई जगह मोटर जलकर खराब हो चुकी है.

प्रसिद्ध देवाकी बाबा धाम और आदर बाजार टांड़ जैसे धार्मिक स्थलों पर हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में उन्हें पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ती है. श्रद्धालुओं को बोतलबंद पानी या दूर से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ती है.

यह भी पढ़े: घाघरा में माओवादियों की दस्तक प्रखंड कार्यालय पर लगाया चेतावनी भरा पोस्टर लोगों में दहशत

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.