गढ़वा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

garhwa-national-pulse-polio-campaign-2026-children

गढ़वा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

गढ़वा जिले में पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 28 जून 2026 को गढ़वा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरु

गढ़वा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 305 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले में पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 28 जून 2026 को गढ़वा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने सदर अस्पताल, गढ़वा में नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान में सहभागिता निभाई. शुभारंभ के अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के एक भी पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने दिया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 100 प्रतिशत बूथ कवरेज एवं छूटे हुए बच्चों तक शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.उपायुक्त ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले के 0-5 वर्ष तक के कुल 3,05,630 बच्चों को पोलियो की सुरक्षा खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए जिले भर में 1,369 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां आज बूथ दिवस के अवसर पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए 2,736 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अतिरिक्त 49 ट्रांजिट टीमें, 31 मोबाइल टीमें तथा 267 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

प्रत्येक पांच बूथों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है, ताकि अभियान की सतत निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जा सके.उपायुक्त ने जानकारी दी कि यदि कोई बच्चा किसी कारणवश आज बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इसके लिए व्यापक एवं सुनियोजित व्यवस्था की है, ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से छूटने न पाए. 

उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के प्रत्येक परिवार के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. पोलियो की दो बूंद उन्हें आजीवन सुरक्षा प्रदान करती है, इसलिए कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए. 

इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. दो बूंद जिंदगी की" के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0-5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और गढ़वा को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, 15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बताएंगी सरकारी योजनाएं

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य