न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एक 18 माह की मासूम बच्ची, जिसे आसमान निगल गया या जमीन? किसी को इसकी खबर नहीं हैं. अगर कुछ है तो वो है उसके बेसहारा मां-बाप, जिन्हें ये तक नहीं पता कि आखिर उनकी बेटी कैसी है और किन हालातों में हैं?
बीते शनिवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से 18 माह की अदिति पांडे लापता हो गई है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला हैं. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि उसका पता लगाया जा सकें. इसके लिए आज रांची पुलिस ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि अदिति की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा.
एक फोन ने लिया नया मोड़
आसपास के लोगों का कहना है कि बच्ची घर के बगल के नाले में बह गई है और कुछ का कहना है कि उसे किडनैप कर लिया गया हैं. सभी तरह-तरह कयास लगा रहे हैं. उस बीच आता है एक फोन कॉल.. जिसने इस घटना को एक अलग मोड़ दे दिया हैं. सुबह से ही परिजनों को एक फोन कॉल आ रहा है, जहां एक शख्स खुद को अर्जुन राणा विश्नोई बता रहा हैं. उस शख्स ने बताया कि अदिति उसके पास हैं. बस फिर क्या था.. उनलोगों ने धमकी के नाम पर अदिति के परिजनों से 4000 रूपए की ठगी की. पुलिस का कहना है कि यह कॉल साइबर ठगों का है लेकिन ये ठग है या किडनैपर.. इसका किसी को अंदाजा नहीं. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का अल्टीमेटम
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज परिजनों से मुलाकात की और पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि 36 घंटे के अंदर बच्ची को खोज निकले.
यह भी पढ़े: देश में न्याय व्यवस्था हुई मॉडर्न! AI की मदद से नया डिजिटल प्लेटफॉर्म न्याय प्रक्रिया को करेगा फास्ट! सुप्रीम कोर्ट ने की है बड़ी पहल