बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां सचिवालय में मिली शराब की बोतलें मंत्री ने विपक्ष को घेरा

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  पटना के विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद सचिवालय परिसर के इतने करीब शराब की मौजूदगी ने प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इस पूरे विवाद पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “रामराज में भी कुछ असामाजिक लोग होते हैं जो इस तरह का काम करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्ष की साजिश भी हो सकती है और सरकार की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर शराब की बोतल रखवाई गई होगी।

हाइलाइट्स - 

  • सचिवालय परिसर में शराब की बोतल मिलने से सियासी घमासान
  • मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप
  • खनन विभाग संभालते ही अवैध खनन पर सख्त चेतावनी
  • बालू माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की बात
  • “न पैसा चलेगा, न पैरवी” — मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी

खनन विभाग संभालते ही एक्शन मोड में मंत्री

इधर, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने खनन विभाग का पदभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि “जो भी अवैध रूप से खनन करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। न पैसा काम आएगा और न ही पैरवी।” उन्होंने अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि अगर किसी स्तर पर भ्रष्टाचार पाया गया तो कार्रवाई तय है। मंत्री ने कहा कि चाहे बालू माफिया हो, शराब माफिया हो या भ्रष्ट अधिकारी, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

“बिहार में रामराज, सभी रहें सतर्क”

प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और सरकार अवैध गतिविधियों पर तेजी से रोक लगाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सतर्क और सावधान हो जाएं क्योंकि सरकार अब अवैध खनन के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रही है। मंत्री के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अवैध खनन और शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

संबंधित सामग्री

4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

बिहार

4 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर की आगजनी

दानापुर के तकियापार में 4 दिन से लापता 22 वर्षीय शुभम की बंधक बनाकर हत्या करने और शव गायब करने के आरोप में परिजनों ने सड़क जाम कर आगजनी की। घटना से पूरे इलाके में भारी तनाव है।



मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का 70% काम पूरा, अगस्त से शुरु हो सकता है आवागमन; भागलपुर पहुंचेंगे सिर्फ 1 घंटे में

बिहार

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का 70% काम पूरा, अगस्त से शुरु हो सकता है आवागमन; भागलपुर पहुंचेंगे सिर्फ 1 घंटे में

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बन रही 124.41 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगस्त से इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया, सहरसा में फसल देखकर लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत

बिहार

मासूम के सिर से उठा पिता का साया, सहरसा में फसल देखकर लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत

सहरसा के सौर बाजार में खेत से घर लौट रहे 35 वर्षीय किसान हीरा यादव की आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे लक्ष्मीनिया गांव में शोक की लहर है।

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पटना-हाजीपुर रूट वालों की किस्मत चमकने वाली है! गंगा नदी पर बन रहे नए फोर-लेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

बिहार

पटना-हाजीपुर रूट वालों की किस्मत चमकने वाली है! गंगा नदी पर बन रहे नए फोर-लेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

गंगा पर गांधी सेतु के समानांतर बन रहे नए फोर-लेन पुल का 73% काम पूरा। ₹2926 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से 2027 में उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच ट्रैफिक जाम खत्म होगा और सफर आसान हो जाएगा।