Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. साथ में कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. ये भी पढ़ें- BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग
झारखंड